Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 300 लोगों पर FIR, 20 को भेजा गया जेल यूपी में पहली बार प्रधान की होगी प्रशासक पद पर नियुक्ति, विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव! जिला बाराबंकी के अंतर्गत स्टाम्प शुल्क बकाया पर प्रशासन सख्त, ग्राम गदिया में भूमि कुर्क बाराबंकी में युवक की बेरहमी से हत्या, आइसक्रीम बेचने गया था बबलू रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 के बाद 27 मार्च को भी अवकाश रुक्मिणी देवी निषाद बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी मुख्य सचिव ने आम नागरिकों को सौंपा यूपी का सबसे बड़ा स्केट पार्क, एक ही जगह मिलेंगे कई खेलों के विकल्प Rinku Singh बने Sports Officer, Rajkumar Pal को DSP पद – UP सरकार का बड़ा फैसला मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद बड़ा एक्शन: 300 पर FIR, 20 गिरफ्तार
Express News
Home
Lifestyle
Politics
Sports
World
☾ Dark Mode
▶ Videos
🔒 Login
Facebook Twitter Instagram YouTube
Politics

बाराबंकी में युवक की बेरहमी से हत्या, आइसक्रीम बेचने गया था बबलू

बाराबंकी में युवक की बेरहमी से हत्या, आइसक्रीम बेचने गया था बबलू

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आइसक्रीम बेचने गए 21 वर्षीय युवक बबलू की गांव में ही गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

21 वर्षीय बबलू की बेरहमी से हत्या
21 वर्षीय बबलू की बेरहमी से हत्या

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बबलू थाना दरियाबाद क्षेत्र के पारा बेहटा गांव का निवासी था। वह रोज़ की तरह परसावल गांव में आइसक्रीम बेचने गया हुआ था।


इसी दौरान गांव के ही निवासी शंकर यादव (लगभग 50 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने धारदार हथियार (बांका) से बबलू का गला काट दिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे।

हत्या करने के बाद शंकर भागने के बजाय बबलू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर चला गया। आसपास के लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि उसे रोक सकें। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस टीम शंकर के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। शंकर घर अंदर आराम से चूल्हा जलाकर उसमें सिर रखकर उसे जलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तुरंत शंकर को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से सिर और फरसा भी बरामद किया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।

गांव के लोगों ने बताया कि शंकर सनकी किस्म का आदमी था। गांव में किसी से ज्यादा बात नहीं होती थी। गांव के बाहर एक झोपड़ी बनाकर अकेले रहता था। घर वाले भी इससे मतलब नहीं रखते थे। गांव में अगर कोई कुछ बात करता तो वह हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहता था।

Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment