Sunday, August 16, 2026
Breaking News
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 300 लोगों पर FIR, 20 को भेजा गया जेल अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- ‘रामराज की बात करने वालों ने राम धन भी नहीं छोड़ा’ तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश, खुद उठाई कूड़े की बोरी तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी में पहली बार प्रधान की होगी प्रशासक पद पर नियुक्ति, विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव! जिला बाराबंकी के अंतर्गत स्टाम्प शुल्क बकाया पर प्रशासन सख्त, ग्राम गदिया में भूमि कुर्क बाराबंकी में युवक की बेरहमी से हत्या, आइसक्रीम बेचने गया था बबलू रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 के बाद 27 मार्च को भी अवकाश रुक्मिणी देवी निषाद बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Express News
Home
Lifestyle
Politics
Sports
World
☾ Dark Mode
▶ Videos
🔒 Login
Facebook Twitter Instagram YouTube
Politics

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- ‘रामराज की बात करने वालों ने राम धन भी नहीं छोड़ा’

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- ‘रामराज की बात करने वालों ने राम धन भी नहीं छोड़ा’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर धार्मिक स्थलों से चोरी, पेट्रोल में मिलावट, बेरोजगारी और पुलिस व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग रामराज लाने की बात करते थे, लेकिन उन्होंने ‘राम धन’ तक को नहीं छोड़ा।


उन्होंने धार्मिक स्थलों से चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई में छोटे कर्मचारियों को पकड़ा गया और अपनी बदनामी बचाने के लिए जातिवादी राजनीति का सहारा लिया गया।

‘रामराज लाने वालों ने राम धन भी नहीं छोड़ा’

अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग अपने आपको कहते थे कि हम रामराज लाएंगे, उन्होंने राम धन को भी लूट लिया।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में किन लोगों को पकड़ा गया और आरोप लगाया कि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले से जुड़े बड़े सवालों से बचने की कोशिश की गई।


सपा प्रमुख ने मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिखारियों का उदाहरण देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद वे चोरी नहीं करते, बल्कि मदद का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में तस्वीरें भी सामने आई हैं।

जातीय जनगणना को बताया सामाजिक न्याय के लिए जरूरी

अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। उनके मुताबिक, “जिसकी जितनी आबादी है, उसे उतना ही हक और सम्मान मिलना चाहिए।”


सपा अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के अलग-अलग वर्गों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उसी आधार पर उन्हें उनके अधिकार और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

E-20 पेट्रोल पर भी सरकार से सवाल

अखिलेश यादव ने पेट्रोल की गुणवत्ता और E-20 पेट्रोल को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पेट्रोल में बड़े पैमाने पर मिलावट होने का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा कि जिस वाहन को सही गुणवत्ता वाले पेट्रोल से चलना चाहिए और जिससे बेहतर माइलेज मिलना चाहिए, उसमें मिलावट की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो सरकार को संबंधित कंपनियों से जवाब मांगना चाहिए।

सपा प्रमुख ने इसे जनता के साथ धोखा बताते हुए पेट्रोल की गुणवत्ता और कीमतों को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की।

Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment