सैनियोर हॉस्पिटल में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, CEO डॉ. दिवेन्द्र सिंह ने किया पूजन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित सैनियोर हॉस्पिटल में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल के CEO एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवेन्द्र सिंह ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

पूजन के दौरान मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही हॉस्पिटल में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न चिकित्सा उपकरणों, मशीनों और ऑपरेशन थिएटर (OT) का भी विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम में हॉस्पिटल की DGM नित्या शन्मुगम के साथ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
मानव सेवा में तकनीक की अहम भूमिका
इस अवसर पर CEO डॉ. दिवेन्द्र सिंह ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और निर्माण का देवता माना जाता है। तकनीक और चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इनके माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन
पूजन कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। चिकित्सकों और हॉस्पिटल स्टाफ ने भगवान विश्वकर्मा से मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और हॉस्पिटल में निरंतर सेवा कार्य की प्रार्थना की।
Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
Leave a Comment