Sunday, August 9, 2026
Breaking News
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 300 लोगों पर FIR, 20 को भेजा गया जेल तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश, खुद उठाई कूड़े की बोरी तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी में पहली बार प्रधान की होगी प्रशासक पद पर नियुक्ति, विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव! जिला बाराबंकी के अंतर्गत स्टाम्प शुल्क बकाया पर प्रशासन सख्त, ग्राम गदिया में भूमि कुर्क बाराबंकी में युवक की बेरहमी से हत्या, आइसक्रीम बेचने गया था बबलू रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 के बाद 27 मार्च को भी अवकाश रुक्मिणी देवी निषाद बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी मुख्य सचिव ने आम नागरिकों को सौंपा यूपी का सबसे बड़ा स्केट पार्क, एक ही जगह मिलेंगे कई खेलों के विकल्प
Express News
Home
Lifestyle
Politics
Sports
World
☾ Dark Mode
▶ Videos
🔒 Login
Facebook Twitter Instagram YouTube
Politics

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 09 अगस्त 2026।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, संघर्ष, बलिदान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के तीन रंग और अशोक चक्र भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, साहस, शांति, प्रगति और सतत गतिशीलता का संदेश देते हैं। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करता है।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में युवाओं के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ में किया सहभागिता, प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। इस अभियान ने देश के करोड़ों नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य किया है। हर घर पर तिरंगा फहराना देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

श्री मौर्य जी ने कहा कि आज का युवा भारत की शक्ति, सामर्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। तिरंगा यात्रा में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह सजग है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी इस गौरवपूर्ण अभियान से जोड़ें।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाएं। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। तिरंगा उनके त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दे। प्रदेश के गांवों, कस्बों, शहरों और विभिन्न संस्थानों में तिरंगा यात्रा, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि आइए, हम सभी मिलकर अपने घर पर तिरंगा फहराएं, अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के इस महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। तिरंगा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और इसकी आन-बान-शान बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्रीगण, माननीय जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के बीच वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। तिरंगा यात्रा में युवाओं एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने राष्ट्रप्रेम, एकता और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत किया।

Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment