Thursday, October 1, 2026
Breaking News
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 300 लोगों पर FIR, 20 को भेजा गया जेल स्मित मच्छार को मिलेगा गुजरात गरिमा पुरस्कार, ₹25 लाख का इनाम; फ्लाईदुबई फ्लाइट में बचाई 174 लोगों की जान सैनियोर हॉस्पिटल में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, CEO डॉ. दिवेन्द्र सिंह ने किया पूजन हिजाब फैसले पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- “यह इस्लाम पर हमला है” अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- ‘रामराज की बात करने वालों ने राम धन भी नहीं छोड़ा’ तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश, खुद उठाई कूड़े की बोरी तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी में पहली बार प्रधान की होगी प्रशासक पद पर नियुक्ति, विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव! जिला बाराबंकी के अंतर्गत स्टाम्प शुल्क बकाया पर प्रशासन सख्त, ग्राम गदिया में भूमि कुर्क
Express News
Home
Lifestyle
Politics
Sports
World
☾ Dark Mode
▶ Videos
🔒 Login
Facebook Twitter Instagram YouTube

स्मित मच्छार को मिलेगा गुजरात गरिमा पुरस्कार, ₹25 लाख का इनाम; फ्लाईदुबई फ्लाइट में बचाई 174 लोगों की जान

स्मित मच्छार को मिलेगा गुजरात गरिमा पुरस्कार, ₹25 लाख का इनाम; फ्लाईदुबई फ्लाइट में बचाई 174 लोगों की जान

गुजरात सरकार ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। राज्य सरकार की ओर से उन्हें ₹25 लाख का नकद पुरस्कार देने की भी जानकारी सामने आई है।


कैप्टन स्मित मच्छार उस समय चर्चा में आए जब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर कथित तौर पर सह-पायलट ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। विमान में 174 यात्री सवार थे।

असाधारण साहस के लिए मिलेगा सम्मान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि कैप्टन मच्छार ने गंभीर चोट लगने और खून बहने के बावजूद असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। राज्य सरकार ने उनके साहस और मानवीय कार्य के सम्मान में ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही ₹25 लाख के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की गई है।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

रिपोर्टों के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर सह-पायलट और कैप्टन मच्छार के बीच गंभीर घटना हुई। सह-पायलट द्वारा मच्छार पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है।


घटना के बाद विमान तेजी से नीचे आया और बाद में उसका रूट सऊदी अरब के तबूक की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान को सुरक्षित उतारा गया। इस घटना की परिस्थितियों और हमले के कारणों की जांच की जा रही है।

गंभीर रूप से घायल हैं कैप्टन स्मित

हमले में कैप्टन स्मित मच्छार को गंभीर चोटें आईं। रिपोर्टों के मुताबिक उनका इलाज सऊदी अरब में चल रहा है। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार से भी सम्मान देने की मांग

मुंबई के घाटकोपर में लोगों ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के लिए केंद्र सरकार से भी सम्मान देने की मांग की। लोगों ने उनकी तस्वीर और तिरंगा लेकर उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की।

Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment